Rajasthan

गृहमंत्री अमित शाह 21 को आएंगे जोधपुर

कार्यक्रमानुसार गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर 3.50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 3.55 बजे एयरपोर्ट से सीधे पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय, रामराज नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाह दोपहर 4.10 बजे से सांय 5.30 बजे तक आयोजित शिलान्यास समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत वे सांय 5.50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट लौटेंगे और 5.55 बजे सूरत, गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे।