Rajasthan

महापौर कुसुम यादव ने किया जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण

इस दौरान महापौर कुसुम यादव ने बताया कि शहर में लगातार तेज बारिश हो रही है। जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या आ गई है। निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है, और बारिश में भी फील्ड में जाकर आमजन को राहत देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने लाल डूंगरी में बारिश में बहकर आई मिट्टी को जल्द हटाने के लिए निगम संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले समय में भी बारिश की चेतावनी है, इसके लिए ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान देकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाएं। इस दौरान निगम गैराज शाखा अधिशाषी अभियंता बलराम मीणा, आदर्श नगर जोन अधिशाषी अभियंता सुबोध कुमार सहित अन्य निगम अधिकारी मौजूद रहे।