Himachal Pradesh

आपदा से प्रभावित पर्यटन कारोबार को राहत दे सरकार : सांसद कंगना रनौत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि वे अक्सर ऐसे बयान देते हैं, जो देश को शर्मसार करते हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का यह कहना कि भारत में नेपाल मॉडल लागू होना चाहिए और लोगों को ‘जिंदा जला देना चाहिए’, बेहद निंदनीय है। उन्हें यह समझना चाहिए कि नेपाल में जनता ने नेपोटिज्म के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई थी।”

सांसद कंगना ने कटाक्ष करते हुए कहा, “लगता है राहुल गांधी सुबह आंख मलते हुए उठते हैं और कुछ भी लिख देते हैं। मैं आग्रह करती हूं कि इस तरह के भड़काऊ बयान न दें, क्योंकि इससे देश में अस्थिरता और आतंक को बढ़ावा मिल सकता है।”

बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट पर बोलते हुए कंगना रनौत ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं महादेव के भक्त हैं। इस परियोजना को लेकर मंदिर समिति, पुजारी वर्ग और स्थानीय ग्रामवासियों की भावनाओं के अनुरूप ही निर्णय लिया जाएगा। केंद्र सरकार जनता की आस्था का हमेशा सम्मान करती है।”

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।