प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर दी बधाई
इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, किरेन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल, राम मोहन नायडू और संजय झा भी प्रल्हाद जोशी के घर सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।
एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन ने संसद के दोनों सदनों के सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल में 452 वोट हासिल किए। विपक्षी दल के उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।
इस जीत के साथ, राधाकृष्णन तमिलनाडु से यह पद संभालने वाले तीसरे नेता बन गए। 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद मंगलवार को इस पद के लिए चुनाव कराया गया।

