मृतक की पत्नी को किया प्रधानमंत्री सुरक्ष बीमा योजना का भुगतान
ग्रामीण बैंक की सहायक प्रबंधक अर्चना कौशल ने बताया कि ब्रेस्तू राम की मृत्यु 18 फरवरी, 2025 को हो गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अपना बीमा करवाया हुआ था। इस बीमा योजना की वार्षिक किश्त मात्र 20 रूपए है, इसी योजना के तहत 2 लाख रूपए की बीमा राशि ब्रेस्तू राम की पत्नी ढुपली देवी को मिली है। इस मौक़े पर शाखा सहायक प्रबंधक अर्चना कौशल व मृदुल शर्मा, कार्यालय सहायक अंकित व साक्षी राणा, मृतक के रिश्तेदार तथा अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
सहायक प्रबंधक अर्चना कौशल ने सभी खाताधारकों से अपील की है कि वे सभी अपने खाते में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना वार्षिक बीमा किश्त 436 रुपए मात्र व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना वार्षिक बीमा किश्त 20 रुपए मात्र अवश्य कराएं ताकि किसी प्रकार की अनहोनी होने पर आश्रितों को बीमा राशि मिल सके।

