Rajasthan

राज्य के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से जुटी भजनलाल सरकार: प्रधानमंत्री मोदी

बांसवाड़ा से देशभर में विकास परियोजनाओं की श्रृंखला का उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में राजस्थान ‘पेपर लीक का केंद्र’ बन गया था, ‘जल जीवन मिशन’ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था और महिलाओं पर अत्याचार अपने चरम पर था। उन्होंने बताया कि बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जैसे क्षेत्रों में अपराध और अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है और विकास योजनाओं को गति दी गई है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं और हाईवेज व एक्सप्रेसवेज का एक मजबूत नेटवर्क बिछाया जा रहा है, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।