अनूपपुर: कोलमी में जनसुनवाई एवं योजनाओं की समीक्षा, छूलकारी प्राथमिक शाला में बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन
इसी अवसर पर प्राथमिक शाला छूलकारी में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह एवं सदस्य भूपेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बाउंड्री वॉल निर्माण से विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके बाद ग्राम पंचायत कोलमी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावशीलता की समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुँचे, यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वे सदैव जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहे हैं और आगे भी जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लेकर कार्य करते रहेंगे।

