गंगा में डूबने से राजस्थान की युवती की मौत, युवक लापता
बताया गया कि राजस्थान के जिला चुरू के सड़क वाली गली कस्बा रतनगढ़ वासी 23 वर्षीय गर्विता पुत्री लीटू कल्पना कांत और रतनगढ़ के पंचायती समिति के पीछे वार्ड नंबर 12 निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र जाखड़ पुत्र शंकर लाल जाखड़ तपोवन क्षेत्र में गंगा नहा रहे थे। तभी दोनों पानी के तेजप्रवाह में बह गए। सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर युवती को गंगा के तेज बहाव से बाहर निकाला, लेकिन डाॅक्टर ने युवती गर्विता को मृत घोषित कर दिया। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि गंगा डूबे युवक जितेंद्र जाखड़ का पता नहीं चल पाया। सर्च ऑपरेशन जारी है।

