Entertainment

बिजनौर पहुंचे हास्य अभिनेता बोले संस्कृति बचेगी तो देश बचा रहेगा- हेमंत पांडे

उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्थान पर संपन्न लोग हैं, वह संसाधनों की व्यवस्था करें तो हमारे देश में हुनर की कमी नहीं है। छोटे-छोटे आयोजन करके भी अपनी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सकता है, जिसे कुछ लोग आपस में मिलकर कर सकते हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों पर प्रकाश डालते हुए वेलकम 3, जंगल 2, उत्तराखंड की इसी माह रिलीज होने वाली फिल्म भोलिया काका आदि पर विस्तार से चर्चा की। आने वाली विक्रम भट्ट की फिल्म हांटेड के बारे में उन्होंने बताया कि यह 4 डी पिक्चर है जो कि भारतीय सिनेमा के लिए एक नई शुरुआत है।

निर्देशक दीप अंजुम में आज शाम को होने वाले कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का यह प्रोग्राम इसलिए आयोजित किया रहा है ताकि लोग खिलखिला कर हंस सके। क्योंकि आज की भागदौड़ के जीवन और मानसिक दबाव में लोग हंसना भूल गए हैं। प्रेस वार्ता में डायरेक्टर नारायण चौहान ने बताया कि वैलकम टू जंगल बन रही है जिसमें अक्षय कुमार,जैकी श्राफ, राजपाल,मुकेश खन्ना,सुनिल शेट्टी सहित कई बड़े कलाकार काम कर रहे है | नारायण चौहान ने बताया कि उनके डायरेक्शन में 1857 (डायरी द रिटर्न पेजेज ) फिल्म बनाई जा रही है जिसमें गानें दीप अंजुम द्वारा लिखें गये हैं |