झज्जर ; जीएसटी दरों में कमी से व्यापार और आमजन दोनों को मिलेगा लाभ : सरोज राठी
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा, इस कदम से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि बहादुरगढ़ के स्थानीय उद्योगों को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। खासकर नॉन लेदर फुटवियर उद्योग, जो इस क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ है को इसका सीधा फायदा होगा। इससे व्यापारियों की बिक्री में वृद्धि होगी और बाजार में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। आम जनता को भी उत्पाद सस्ते मिलेंगे, जिससे त्योहारी खरीदारी में उत्साह बढ़ेगा।
चेयरपर्सन सरोज ने यह भी कहा कि जीएसटी दरों में कमी से कर चोरी पर अंकुश लगेगा और बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी। इस फैसले से ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को लाभ होगा। उन्होंने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और त्योहारी सीजन में आर्थिक गतिविधियों को गति दें।
सरोज राठी ने कहा कि यह निर्णय उद्योगों और आम जनता दोनों के लिए एक स्वागत योग्य कदम है। इससे न केवल बाजार में उछाल आएगा बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। स्थानीय फुटवियर उद्योग, जो बहादुरगढ़ की पहचान और आर्थिक आधार है, को अब सर्दियों के सीजन में बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सरोज राठी ने यह भी उम्मीद जताई कि व्यापारी और ग्राहक दोनों मिलकर इस फैसले का लाभ उठाकर त्योहारी सीजन को सफल और खुशहाल बनाएंगे।

