Haryana

सिरसा: एसडीएम ने दिए बरसाती पानी निकासी के प्रबंध बढ़ाने के निर्देश

उन्होंने कहा कि समय पूर्व किए गए पुख्ता प्रबंध से ही पानी निकासी जल्द हो सकती है। दोनों विभागों के अधिकारियों को तालमेल के साथ काम करने और हर रोज फील्ड में पहुंच कर पानी निकासी संबंधी अपडेट देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने इससे पहले सोमवार सायं जनता भवन रोड, केंद्रीय विद्यालय कंगनपुर रोड क्षेत्र, सूरतगढ़िया चौक, सुरखाब चौक व सदर बाजार का दौरा किया था।

उल्लेखनीय है कि शहर के निचले इलाकों में बरसाती पानी भरा हुआ है और लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कई घरों में पानी भी घुस गया है। सीवरेज ओवरफ्लो हो गए हैं और गंदा पानी सडक़ों पर बह रहा है। बरसात के कारण सडक़ों की हालत भी जर्जर हो गई है। वाहन चालकों को काफी दिक्कतें आ रही है।