Himachal Pradesh

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आरंभ उ

उपायुक्त ने राज्य स्तरीय मेले के शुभारंभ के दौरान उपस्थित लोगों को वामन द्वादशी मेले की बधाई देते हुए कहा कि सराहां का यह राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सिरमौर जिला में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। दशकों से सारा जनपद वामन द्वादशी मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ करता आ रहा है।

भगवान विष्णु के वामन अवतार के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला अपने साथ समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास समेटे हुए है, जिसमें न केवल सराहां-पच्छाद क्षेत्र के लोग भाग लेते हैं बल्कि सिरमौर के कोने-कोने से लोग इस मेले में पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि यह मेला देव परंपरा से जुडा होने के साथ-साथ आपसी मेलजोल ,खेल-कूद व सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि सराहां अगले तीन दिनों तक खेलकूद, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से सराबोर रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मेला आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। मेले के दौरान करोड़ों रुपए का व्यापार होता है इस मेले में लोग जमकर खरीदारी करते हैं।

उपायुक्त ने तीन दिवसीय मेले के दौरान चलने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूह व स्थानीय लोगों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ कर अवलोकन किया।