Rajasthan

विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही

विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी द्वारा पूछा गया कि विधायक कौन-कौन बनना चाहता है तो सभी विद्यार्थियों ने हाथ खडे करके सहमति बताई। विद्यार्थियों ने पीतल वाले ऐतिहासिक गेट पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के साथ सामूहिक चित्र लिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।