Himachal Pradesh

विधायक सुखराम चौधरी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

शिविर में उन्होंने व कार्यकर्ताओ ने उनकी स्मृति में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पं. उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक, युगद्रष्टा और हम सबके पथ प्रदर्शक रहे हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि पं. उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अध्यक्ष बनने पर पहले महामंत्री नियुक्त हुए थे। सुखराम चौधरी ने कहा कि आज इन्हीं महान नेताओं के विचारों और संघर्ष की बदौलत भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।