UP

उरई डीएम ने अफवाहों को किया खारिज, बाेले भंडारण पर्याप्त, किसान न हों परेशान

डीएम ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कृषि विभाग के 69,389 मेट्रिक टन खाद का भंडार मौजूद है, जिसमें डीएपी और फॉस्फेट जैसे प्रमुख उर्वरक शामिल हैं। उन्होंने कहा, किसानों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और हर किसान को उसकी आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ सरकारी गोदाम ही नहीं, बल्कि निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास भी खाद का संचित भंडारण है। विभाग के इन सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों को उचित और निर्धारित मूल्य पर ही खाद की बिक्री करें। साथ ही, यह भी हिदायत दी गई है कि खाद की बिक्री के दौरान वजन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खाद की बिक्री केवल वास्तविक किसानों को ही की जानी चाहिए।