UP

बाइक सवार तीन बदमाशों ने तलवार से किया किसान पर हमला

घटना के बाद घायल राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टराें ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीओ अंबुज सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, घायल किसान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।