सिरसा: बरसात के चलते जिले के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित
घग्गर के जल स्तर की बात करें तो गुरुवार दोपहर बाद दो बजे तक सरदूलगढ़ प्वाइंट पर 40 हजार 300 और ओटू वियर डाउन स्ट्रीम में 21 हजार क्यूसिक पानी चल रहा था। एसडीएम डबवाली अर्पित संगल, एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया, रानियां तहसीलदार शुभम शर्मा, नायब तहसीलदार सुभाष, बीडीपीओ स्टालिन सिद्धार्थ सचदेवा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घग्गर नदी तटबंधों व जल स्तर का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था व अन्य आवश्यकताओं की उपलब्धता बारे जानकारी ली और जरूरत अनुसार व्यवस्था तय समय में करने के निर्देश दिए। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि नगर परिषद और नगर पालिका की टीमें पानी निकासी के लिए भी लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने नागरिकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की।

