Uttarakhand

तबाही का आकलन करने धराली पहुंची पीडीएनए टीम, पीड़िताें से भी की वार्ता

पीडीएनए टीम ने बुनियादी ढाँचे की क्षति, सड़कों, पुलों, सार्वजनिक भवनों, बिजली एवं जल आपूर्ति लाइनों को हुए नुकसान के आकलन के साथ साथ कृषि, फसलों, पशुधन और स्थानीय आजीविका के अन्य साधनों को हुए नुकसान का जायज़ा लिया।

दरअसल, मानसून के दौरान जनपद के हर्षिल, धराली, स्यानाचट्टी, जंगलचट्टी, सोनगाड, लिमच्यागाड सहित अनेक स्थानों पर भारी क्षति हुई थी और कुछ यात्रा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। टीम ने गंगोत्री यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर आपदा के दौरान वाशआउट हुई सड़कों और विभागों को हुए नुकसान का जायज़ा लिया गया और संबंधित अधिकारियों से उक्त के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। टीम ने हर्षिल और धराली में तेलगाड व खीर गंगा के कारण आई भयावह आपदा से हुए जानमाल के नुकसान की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय राज , जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, एसीएमओ बी एस पांगती, डीटीडीओ केके जोशी,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल मनोज गुसाईं सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।