MP

राजगढ़ः रेल पटरी पर मिला युवक का क्षत-विक्षप्त शव,जांच शुरु

पुलिस के अनुसार सिविल अस्पताल तिराहा के समीप पंचवटी होटल के सामने रेल पटरी पर खुजनेर हालमुकाम ब्यावरा निवासी मुरली (34)पुत्र मांगीलाल सेन का क्षत-विक्षप्त हालत में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि रेल पटरी के समीप युवक की बाइक भी मिली है वहीं युवक की मौत बीना-नागदा पैसेंजर की चपेट में आने से हुई है। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक खुलासा नही हो सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।