UP

देवा मेला 2025 में अभिषेक राजपूत की प्रस्तुति, संगीत प्रेमियों के लिए खास संध्या

बता दें कि अभिषेक ने अब तक उत्तर प्रदेश के 500 से अधिक मंचीय प्रस्तुतियां दी हैं और राज्य के प्रमुख महोत्सवों और शहरों में अपने गीतों के माध्यम से युवाओं और बुजुर्गों को प्रेरित किया है। मंगलवार को देवा मेला के सांस्कृतिक मंच पर उनका मंचीय अंदाज और स्वर अद्भुत रहा। उनकी प्रस्तुति की शुरुआत ‘सैयारा’ गीत से हुई, जो दर्शकों को भावनाओं की एक लहर में ले गया। इसके बाद वे ‘बुल्लेया’, ‘सैयोनी’, ‘सादगी तो हमारी ज़रा देखिए’, ‘हल्का हल्का सुरूर’, ‘कमरिया’ और ‘लॉलीपॉप’ जैसे लोकप्रिय गीतों से कार्यक्रम को रोमांचक और जीवंत कर दिया। हर गीत में उनके स्वर की मिठास और गायकी की निपुणता दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गई। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल संगीत का आनंद देना नहीं है, बल्कि दर्शकों को सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा से भी भरना था। अभिषेक राजपूत के गीतों में जीवन की उमंग, उत्साह और प्रेम का संदेश है, जो हर आयु वर्ग के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। युवा वर्ग उनके गीतों से आत्मविश्वास और नए उत्साह की अनुभूति की, वहीं बुजुर्गों ने उनकी प्रस्तुति में अपने पुराने समय की यादों को ताजा महसूस किया। नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया।