हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर की हत्या मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि साजन मेहतर की हत्या मामले में गिरफ्तार एक और आरोपित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर पूरा दलेल बाघम्बरी रोड शीतल माता मंदिर के समीप निवासी गुन्नू पासी उर्फ शान्तनु भारतीया पुत्र स्वर्गीय रामजी भारतीया है। इसके खिलाफ जार्जटाउन थाने में धारा 191(2) ,191 (3), 190, 115(2) ,103(1) ,109(1), 61(2) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जार्जटाउन थाने की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित गुन्नू पासी उर्फ शान्तनु भारतीया के खिलाफ हत्या सहित 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

