UP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने परिवार सहित किया राम लला का दर्शन

मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी और विपक्ष पर साधा तीखा निशाना। दीपोत्सव पर अखिलेश यादव के बयान को बताया “अंधकारमय मानसिकता” का प्रतीक। कहा सपा और कांग्रेस ने हिंदू आस्था और बहुसंख्यक समाज का अपमान किया है। कांग्रेस के उस हलफनामे का जिक्र किया जिसमें भगवान राम और रामसेतु को काल्पनिक बताया गया था। कहा भाजपा की राजनीति आस्था, विकास और राष्ट्र निर्माण की राजनीति है। जबकि विपक्ष भ्रम और नकारात्मकता फैलाता है।

बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट है और जनता विकास व स्थिरता के पक्ष में एनडीए को जनादेश देगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास यात्रा प्रारंभ हुई है वह बनी रहे जनता यही चाहती है।