दीपावली पर बाल गृह भरनाल के बच्चों के खिले चेहरे, एसडीएम स्वाति डोगरा ने बांटे उपहार
उन्होंने बच्चों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, त्यौहार को मिलजुल कर और सुरक्षित तरीके से मनाने की सलाह भी दी। कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि सभी बच्चों और कर्मचारियों की मौजूदगी में एक केक भी काटा गया। बच्चों की मुस्कान और तालियों की गूंज के बीच जब केक काटा गया, तो माहौल एक परिवारिक उत्सव में बदल गया। हर बच्चा खुद को विशेष महसूस कर रहा था। दीनबन्धु संस्था द्वारा संचालित इस बाल गृह में एसडीएम ने सभी बच्चों से सीधा संवाद कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके जीवन के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

