UP

अमर शहीद अशफ़ाक उल्ला ख़ान की मनाई गई जयंती

कार्यक्रम में शहीद अशफ़ाक उल्ला ख़ान के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सपा नेता आफताब अहमद एवं शहाबुद्दीन घोषी ने कहा कि अशफ़ाक उल्ला ख़ान भारत की आज़ादी के इतिहास के उन वीर सपूतों में से एक थे जिन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत की नींव हिला दी थी। वे काकोरी घटना के मुख्य नायक रहे और अपने साथियों रामप्रसाद बिस्मिल, राजेन्द्र लाहिड़ी एवं ठाकुर रोशन सिंह के साथ देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। अंग्रेज़ों ने उन्हें गोरखपुर जेल में कैद कर 19 दिसंबर 1927 को फांसी देकर शहीद कर दिया था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में अछैबर कनौजिया, मोहन यादव, एडवोकेट दुर्गेश चौधरी, गोविंद प्रजापति, आमिर अंसारी, आरिफ अली, आदिल अली, अनूप यादव, जमशेद, गोलू यादव, विनोद विश्वकर्मा, शुभम यादव, विजय यादव आदि शामिल रहे।