चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती: अभ्यर्थी आवेदन पत्रों में 16 अक्टूबर तक कर सकेंगे संशोधन
ऑनलाईन आवेदन में अभ्यर्थी ओटीआर में दर्ज सूचनाओं जैसे फोटो, हस्ताक्षर एवं शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त अन्य सूचनाओं में निर्धारित 300 रूपये का शुल्क ऑनलाईन भुगतान कर संशोधन कर सकेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी विभागों की प्राथमिकता में भी संशोधन कर सकेगें।
आवेदन में संशोधन के लिए बोर्ड द्वारा कोई भी ऑफलाईन प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। साथ ही, अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में विशेषकर श्रेणी, उप श्रेणी, प्राथमिकता, वैवाहिक स्थिति, टीएसपी क्षेत्र, इत्यादि में त्रुटि रहने से परीक्षा परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव होते है। अतः अभ्यर्थी इस दौरान आवश्यक संशोधन कर लें। इसके पश्चात् कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

