कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम भोपाल ने बताये एम.पी. ट्रांसको में साइबर सुरक्षा के उपाय
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग म.प्र. शासन भोपाल के अंतर्गत सी.ई.आर.टी. के भूतपूर्व सलाहकार विनित तिवारी ने भी कार्यशाला में अपने अनुभव साझा किये।
कार्यशाला के संयोजक स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर के मुख्य सूचना एवं सुरक्षा अधिकारी व अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थल पर साइबर सुरक्षा से संबंधित सतर्कता और सजगता बरतने की दिशा में कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने फिशिंग, डेटा प्रोटेक्शन, पासवर्ड मैनेजमेंट, ईमेल सुरक्षा, और सोशल इंजीनियरिंग हमलों से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। कर्मचारियों को दैनिक कार्यों में सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी गई। कार्यशाला में उपस्थित कार्मिकों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम साइबर हमलों के बढ़ते जोखिम के बीच अत्यंत उपयोगी और समयानुकूल हैं।

