Rajasthan

जयपुर में पहली बार डिवाइडर पर लगाई जाएगी कंक्रीट से बनी रैलिंग

गुडगांव से मंगाया जा रहा प्री कास्ट कंक्रीट फैसिंग

जयपुर में पहली बार उपयोग में की जा रही प्री कास्ट कंक्रीट फैंसिंग गुडगांव में तैयार होती है। आरसीसी रैलिंग को मीडियन, फुटपाथ, चारदीवारी और ब्रिज पर भी लगाया जा सकता है। जेडीए आगामी समय में इस रैलिंग का उपयोग शहर की अन्य सड़कों पर भी करता नजर आएगा। वर्तमान में जेडीए बड़ी संख्या में सेक्टर सड़कों के निर्माण पर काम कर रहा है। ऐसे में मीडियन सहित अन्य जगहों पर जेडीए कम खर्चे पर आरसीसी रैलिंग का उपयोग कर सकता है।

प्रयोग के तौर पर एक स्थान पर लगाई थी रैलिंग

जेडीए ने पानीपेच से झोटवाड़ा के बीच रैलिंग लगाने से पूर्व प्रयोग के तौर पर जेडीए ने एक स्थान पर लगाकर देखा तो यह देखने में सुंदर लगी। इसकी मजबूती को लेकर पहले ही परीक्षण किया जा चुका है। अगर किसी हादसे में यह रैलिंग टूट भी जाती है तो उसे आसानी से बदला जा सकता है। हादसे में रैलिंग से टकराने वाले वाहन को लोहे ही रैलिंग के मुकाबले नुकसान भी कम होगा।