डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्षैनी शर्मा ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
विद्यालय के प्रधानाचार्य के. एस. गुलेरिया ने अक्षैनी शर्मा की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी छात्रा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की बदौलत यह स्वर्ण पदक अर्जित किया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि मंडी जिला के लिए भी गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि अक्षैनी आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऊंचाइयों को छुएगी। विद्यालय परिवार ने भी अक्षैनी शर्मा को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

