Delhi

वीरेंद्र सचदेवा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- प्रधानमंत्री का संदेश आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दोहराता है

सचदेवा ने आज एक बयान में कहा कि यह त्योहार प्रकाश, खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री का यह संदेश हर नागरिक को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों से भी अपील की कि इस दीपावली पर देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सके।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाते हैं, तो न केवल अपने कारीगरों और उद्योगों को समर्थन देते हैं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान करते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि दीपावली के इस पर्व को पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं।