Haryana

पलवल में 10 हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में जींद के नरवाना थाना क्षेत्र में कमल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपित के लगातार फरार रहने पर सितंबर में एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

एसटीएफ टीम ने तकनीकी निगरानी और गहन जांच के आधार पर आरोपी का पता लगाया। साइबर तकनीक की मदद से उसके मध्य प्रदेश स्थित गृह जिले आगर मालवा का लोकेशन मिला। इसके बाद टीम ने दाे अक्टूबर को दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।