ओयो होटल में आग लगी
मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे लोगों ने रेस्तरां के अंदर से धुआं निकलता देखा था। देखते ही देखते आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। वहीं रेस्तरां के ऊपर संचालित ओयो होटल से भी लोग बाहर निकलने लगे। मौके पर तुरंत पुलिस और दमकल की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू व आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान होटल में ठहरे हुए लोगों और रेस्तरां से ग्राहकों को बाहर निकाला गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए थे जिन्हें वहां से हटाया गया ।इसके बाद दमकल की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद तीन फायर टेंडर की मदद से आग को बुझाकर कूलिंग कार्य किया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह शार्ट-सर्किट बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के लिए शनिवार को टीम बनाकर मौके पर भेजी जाएगी।

