UP

जौनपुर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी देवेश सिंह ने बताया कि जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हाे गई। शहर की बड़ी मस्जिद, आटला मस्जिद सहित जनपद की सभी प्रमुख मस्जिदों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। जौनपुर में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। जुमे की नमाज बिना किसी बाधा के सम्पन्न हुई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।