UP

आस्था, साहस और संकल्प का प्रतीक बने हिमांशु सिंह

गृह आगमन पर ग्राम बसंतपुर में हिमांशु का भव्य स्वागत किया गया। गांव में गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। हर ओर उत्सव का माहौल था और लोगों ने इस अद्भुत उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अमेठी के प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह तथा ग्रामवासी रमेश सिंह ने हिमांशु को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिमांशु ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत के चारों धामों और बारहों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के माध्यम से देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का संदेश देना था। उन्होंने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य इस दिव्य यात्रा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराना है।

ग्रामवासियों ने कहा कि हिमांशु ने अपने साहस, भक्ति और देशप्रेम से न सिर्फ बसंतपुर गांव बल्कि पूरे अमेठी जिले का गौरव बढ़ाया है। सभी ने प्रभु श्रीराम से उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की प्रार्थना की। हिमांशु की यह यात्रा सिर्फ दूरी तय करने की कहानी नहीं, बल्कि श्रद्धा, साहस और संकल्प की सीमाएं लांघने का प्रेरक उदाहरण बन चुकी है।