Himachal Pradesh

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन में धूमधाम से मनाई गई धन्वंतरि जयंती

समारोह की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चन और आरती से हुई। डा0 नरेश ने जय माता ठारी कोचिंग सेंटर नाहन से आए लगभग 50 बच्चों को आयुर्वेद के अनुसार ड्रग और तंबाकू की लत के बारे में जानकारी दी गई और आजकल के युग मे चल रही तम्बाकू मुक्त अभियान बारे बचों को जागरुक किया। इसके पश्चाद् उपस्थित सभी लोगों को आयुष काढ़ा पिलाया गया और फल तथा मिठाइयाँ वितरित की गईं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने बताया की जिला सिरमौर के सभी सवास्थय केन्द्र मे आज धन्वंतरी जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है।