Haryana

सोनीपत: विद्यार्थियों संग मेयर ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने कहा कि 2047 में विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए

आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करनी होगी। इसके लिए स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ अभियान

को घर-घर तक पहुंचाना आवश्यक है।

मेयर

सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणा में दीये जलाओ लड़ी भगाओ

अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को मिट्टी के दीये वितरित करने के बाद संबोधित कर

रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार भारतीय संस्कृति की पहचान हैं और दीपावली पर

मिट्टी के दीये जलाने का धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व है। इसलिए सभी लोग

विदेशी बिजली की लड़ियों के बजाय मिट्टी के दीपक जलाएं।

मेयर

ने कहा कि भारत कभी कुटीर उद्योगों के बल पर सोने की चिड़िया कहलाता था। आज प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी वोकल फॉर लोकल पर बल देकर उसी गौरव को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे

हैं। छोटे-छोटे स्वदेशी उद्योग और स्टार्टअप इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने

कहा कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में ज्ञान और सकारात्मकता का उजाला फैलाए, यही

हमारी संस्कृति की मूल भावना है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अतुल कुमार दहिया, हुकमचंद

वर्मा, अजीत सिंह, जयवीर गहलावत, नवीन कुमार, धर्मवीर दहिया, भूपेंदर और नरेंद्र आदि

उपस्थित रहे।