Delhi

मिडवेस्ट लिमिटेड का आईपीओ 15 अक्‍टूबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 1014-1065 रुपये प्रति शेयर

क्वार्ट्ज प्रोसेसिंग और ग्रेनाइट उत्पादन करने वाली कंपनी के 451 करोड़ रुपये के आईपीओ में 250 करोड़ रुपये का एक नया इश्यू और 201 करोड़ रुपये का एक ऑफर फॉर सेल शामिल है। क्वार्ट्ज प्रोसेसर मिडवेस्ट लिमिटेड नए निर्गम से प्राप्‍त 130.3 करोड़ रुपये अपनी सहायक कंपनी मिडवेस्ट नियोस्टोन के तहत क्वार्ट्ज सुविधा के दूसरे चरण के विस्तार करने और 25.7 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक डंप ट्रकों तथा 3.2 करोड़ रुपये चुनिंदा खदानों में सौर ऊर्जा एकीकरण के लिए इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा कंपनी 56.2 करोड़ रुपये उधारी चुकाने में इस्तेमाल करेगी, जबकि शेष धनराशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए निर्धारित की जाएगी।

क्वार्ट्ज प्रोसेसर मिडवेस्ट लिमिटेड न केवल क्वार्ट्ज प्रोसेसिंग में अग्रणी है, बल्कि यह भारत की सबसे बड़ी ब्लैक गैलेक्सी ग्रेनाइट और एब्सोल्यूट ब्लैक ग्रेनाइट उत्पादक कंपनी भी है। कंपनी के पास प्राकृतिक पत्थर उद्योग में 4 दशक से अधिक का अनुभव है और यह अपने व्यवसाय में स्थायित्व पर विशेष ध्यान देती है। यह भारत में ब्लैक गैलेक्सी और एब्सोल्यूट ब्लैक ग्रेनाइट का सबसे बड़ा उत्पादक है।