सी लागण लागी, ग्रामीण इलाकों में निकले गर्म कपड़े
मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलेगा। प्रदेश के 23 शहरों का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 36.8 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 23.6 डिग्री के साथ फलौदी की रात सबसे गर्म रही। जयपुर के पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।

