Himachal Pradesh

नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदान की 1.45 करोड़ रूपए के स्वीकृति पत्र

इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्राधिकार के वार्ड नंबर एक खलियार के 6, वार्ड नंबर तीन पड्डल के एक, वार्ड नंबर 4 नेला के 20, वार्ड नंबर पांच मंगवाई के एक, वार्ड नंबर छह सन्याहरड के सात, वार्ड नंबर सात तल्याहड़ के दो, नंबर 9 पैलेस क्लोनी-।। के तीन, वार्ड नंबर10 सुहड़ा के एक, वार्ड नंबर 14 बैहना के सात, वार्ड नंबर 15 दौहंदी के 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 58 पात्र लाभार्थियों को प्रति आवास निर्माण हेतु 2.50 लाख रूपए की निर्धारित धनराशि प्राप्त होगी। इस योजना के तहत लगभग1.45 करोड़ रूपए की धनराशि प्रदान की गई। जिसके तहत प्रथम चरण में 70,000 रूपए की धनराशि एवं तीसरे चरण में 60,000 रूपए की धनराशि नियमानुसार प्रदान की जाएगी। यह योजना नगर निगम प्रशासन की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है।

महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि, सरकार की यह योजना समाज के उन वर्गों के लिए एक सशक्त माध्यम है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने सपनों का घर बनाने की इच्छा रखते हैं। नगर निगम हर संभव प्रयास करेगा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ समय पर मिल सके।