सिवनीः सरस्वती शिशु मंदिर का स्वर्ण जयंती समारोह 24-25 अक्टूबर को
विद्यालय के मूल एवं नवीन भवन परिसर में सजावट, मंच निर्माण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन के सफल संचालन हेतु विद्यालय परिवार ने विभिन्न समितियाँ गठित की हैं जिनमें संचालन समिति, प्राचार्य, आचार्यगण एवं समूचा विद्यालय परिवार निष्ठापूर्वक योगदान दे रहा है।
पूर्व छात्र मिलन समारोह रहेगा विशेष आकर्षण
समारोह के पहले दिन 24 अक्टूबर (शुक्रवार)’’ को पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें पिछले पचास वर्षों में अध्ययन कर चुके छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर, सोमवारी चौक, भैरोगंज सिवनी में प्रारंभ होगा। इस अवसर पर विद्याभारती महाकौशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अमित दवे, छिंदवाड़ा विभाग समन्वयक रामबहोरी पटेल, पूर्व आचार्य अशोक ठाकुर, ’’पूर्व छात्र रिषभ जैन, पूर्व समिति सदस्य आशुतोष गौर, पूर्व सेवा परिवार की मालती विश्वकर्मा तथा पूर्व रिक्शा चालक मन्नू शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

