Haryana

सिरसा में लाखों की अफीम के एक साथ तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां थाना क्षेत्र के गांव मतुवाला की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को गली में से एक युवक अपने हाथ में प्लास्टिक बैग लिए हुए आता हुआ दिखाई दिया। उक्त युवक ने सामने पुलिस टीम को देखकर अचानक वापस मुडक़र भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर उसके हाथ में लिए प्लास्टिक के बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब पांच लाख रुपए की एक किलो 654 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि उक्त अफीम राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ से लेकर आया था और उसे रानियां व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तस्कर को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम पता मालूम कर उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में आमजन बढ़-चढक़र भाग ले तथा अपने आसपास नशा बेचने वालो की सूचना निसंकोच होकर पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

————–