सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान जगजीत सिंह निवासी रोड़ी, सिरसा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं तस्कर को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
इसके अलावा पुलस ने हेरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर हरपाल सिंह निवासी रोड़ी को गिरफ्तार किया है। रोड़ी थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने परविंद्र, रमनदीप व हरप्रीत को निवासी मानसा को बेची थी। पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर हेरोइन सप्लयर हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

