सिरसा: पुलिसकर्मी से लाखों की ऑनलाइन ठगी के तीन आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
कुछ समय बाद उसके बैंक खाते से सात लाख दस हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पुलिस ने जांच के दौरान बैंक लेन-देन का पता लगाया, जिसमें इंडुसलेंड बैंक के खाते से ठगी की राशि के लेन-देन के साक्ष्य प्राप्त हुए। यह खाता रियास पीके निवासी झिरकपुर मोहाली के नाम पर पाया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों रियास पीके, हसन सीनन व रोहित कुमार को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों से 70 हजार रुपये नकद, एक चेकबुक, मोबाइल सिम व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। तीनो आरोपियों को अदालत में पेश करके, न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

