UP

छात्रा समेत तीन ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

बिवांर थानाक्षेत्र के मवईजार निवासी विक्रम प्रताप सिंह अपने निजी मकान में पत्नी एवं बच्चों के साथ कस्बे के बांकी रोड में रहता है और रिमझिम इस्पात फैक्टरी में नौकरी करता है। उसने बताया कि बेटी मानसी उर्फ नैंसी (15) को पढ़ाई को लेकर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने घर के अंदर कमरा बंद करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया कि मानसी कस्बे एक विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ती थी। इसी तरह थानाक्षेत्र के अतरैया ग्राम पंचायत के मजरा गौरी में जय सिंह यादव (28) पत्नी कल्पना से विवाद के बाद पशुबाड़े में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जय सिंह की शादी फरवरी माह में हुई थी।

इसी तरह मौहर गांव में गृहकलह के चलते सुशील कुमार निषाद की पत्नी अर्चना (35) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।मृतका अपने पीछे पुत्री मोनिका,सोनिका,पुत्र अभिषेक को रोता बिलखता छोड़ गई है।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि तीनों घटनाओं की सूचना मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी। मौहर में हुई आत्महत्या के मामले ने मृतका की भाभी सीमा निवासी बरुआ ने पति समेत ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मायके पक्ष की महिलाओं ने मृतका की सास को चप्पलो से पीटकर आक्रोश व्यक्त किया। वहां मौजूद पुलिस ने बीच बचाव कर सभी को शांत कराया।