परम्परा, आस्था और रोमांच… रावण का सिर कलम होते ही जयकारों की लहर
विशेष परम्परा के तहत लोहे से बने दस सिर वाले रावण के विशाल पुतले को बाजार का भ्रमण कराया गया। इसके बाद मैदान में रामलीला कमेटी अध्यक्ष अंजनी सोनी, संरक्षक लवकुश केशरी, ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता व अन्य गणमान्य लोगों ने राम दल की आरती उतारी। इसके बाद मंचन में जब राम और रावण आमने-सामने आए तो माहौल में उत्सुकता चरम पर पहुंच गई। जैसे ही प्रभु श्रीराम ने बाण चलाकर रावण का वध किया, पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम देखने हजारों की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। संचालन तारकेश्वर केशरी ने किया। मौके पर चंद्रमौलि केशरी, विहिप नेता पिंटू केशरी, सोनू सिंह, आशीष गुप्ता गूड्डू, विजयपाल, शशांक केशरी, संजय सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

