UP

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चेतगंज चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया। वहां उपचार के दौरान चंदन पुत्र राजेंद्र की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि तीनों घायलों का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है, तीन घायल हैं।