मां चिंतपूर्णी के दरबार में हुआ चमत्कार, 28 साल बाद गूंगा-बहरा युवक हुआ ठीक
परिवार के अनुसार उनका बेटा मात्र 7 साल की उम्र में ही सुनने और बोलने की शक्ति खो बैठा था। कई वर्षों तक इलाज करवाने के बावजूद जब कोई लाभ नहीं हुआ तो परिवार ने हर वर्ष मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाना जारी रखा। लेकिन सोमवार को माता रानी की ऐसी कृपा हुई कि 28 साल बाद यह युवक न केवल सुनने लगा बल्कि बोलने भी लगा।
परिवार ने बताया कि मंदिर में दर्शन करने के बाद जैसे ही वे बाहर की ओर निकले, तभी पीछे से आवाज सुनाई दी। युवक ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा, मंदिर के पुजारी ने उसे माता का चरणामृत और चुन्नी दी। उसी क्षण उसके कानों में तेज झुनझुनाहट होने लगी और अचानक वह सुनने लगा। कुछ ही क्षणों बाद उसने बोलना भी शुरू कर दिया।
इस चमत्कारिक घटना को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भी अचंभित रह गए। पूरा मंदिर परिसर जय मां चिंतपूर्णी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इसे साक्षात माता रानी की कृपा बताया।

