Haryana

जींद : नायब सरकार का एक साल घणा कमाल अर 11 साल तरक्की बेमिसाल : डा. मिड्ढा

डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिड्ढा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जनविश्वास-जन विकास गौरवमयी एक वर्ष के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर पंचकुला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। डिप्टी स्पीकर ने जन संपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई पुस्तिका का विमोचन किया। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि नए मंत्रीमंडल के गठन के साथ ही प्रदेश के 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि शपथ ग्रहण करने से पहले ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार देंगे और उन्होंने अपना वादा निभा कर एक नई मिसाल साबित की।

हरियाणा की पात्र महिलाओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत नवंबर माह से 2100 रुपये की वित्तिय सहायता दी जाएगी। आज मुख्यमंत्री ने बुढ़ापा पैंशन में बढ़ौतरी की घोषणा की है अब बुजुर्गों को सम्मान भत्ता तीन हजार रुपये से बढ़ा कर 3200 रुपये दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाना शुरू किया था। इसी परम्परा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार द्वारा एक वर्ष के दौरान ही बिना पर्ची बिना खर्ची के 33949 युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देने का काम किया और 17 हजार पदों की भर्ती की भी प्रक्रिया जारी है।