Uttarakhand

गंगोत्री कपाट बंद होने की प्रक्रिया आरंभ

बुधवार प्रातः मां गंगा के भोग मूर्ति का जलाभिषेक करने के बाद मां गंगा जी का श्रृंगार किया गया है। उसके बाद श्री पंच मंदिर समिति के पूजारियों ने वैदिक मंत्र उच्चारण से मां गंगा की पूजा अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की है।

पूजा अर्चना पूरी होके के बाद मां गंगा को डोली में पारंपरिक तरीके से सजाया जायेगा। ठीक अभीजीत मुहूर्त पर 11:36 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए शीतकालीन कपाट बंद कर दिये जाएंगे और मां गंगा की उत्साह डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा के लिए रवाना होगी।