राज्य स्तरीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान के लिए रवाना हुई बाल वैज्ञानिकाें की टीम
उत्तरकाशी में पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कालेज के सुमन सभागार में प्रतियाेगिता आयाेजित की गई प्रतियाेगिता में चयनित छात्र अब राज्य स्मरीय प्रतियाेगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम के जिला समन्वयक लोकेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग में राज्य स्तर पर सीमांत जनपद उत्तरकाशी के दूरस्त ब्लॉक मोरी, नौगांव, चिन्यालीसौड़, डुंडा, भटवाड़ी के चयनित छात्र-छात्राएं विज्ञान मॉडल, विज्ञान ड्रामा, विज्ञान क्विज, विज्ञान कविता में प्रतिभाग करेंगे। चयनित बाल वैज्ञानिकों को राज्य में प्रतिभाग के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, खंड शिक्षा अधिकारी भटवाड़ी हर्षा रावत, खंड शिक्षा अधिकारी चिन्यालीसौड़ गबर सिंह नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी मौरी पंकज शर्मा, प्राचार्य डायट बड़कोट संजीव जोशी ने खुशी जाहिर कर शुभकामनाएं दी।

