Uttarakhand

घरतोली और केदारताल ताल का बैथमैट्री सर्वेक्षण 13 अक्टूबर से होगा शुरू

जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने शुक्रवार काे बताया कि जनपद में 4,750 मीटर (15,584 फीट) की ऊँचाई पर स्थित केदार ताल है। यह गंगोत्री धाम से लगभग 15-20 किलोमीटर पैदल मार्ग पर स्थित हैं। जनपद चमोली तथा उत्तरकाशी में अवस्थित झील पर सर्वेक्षण/बैथमैट्री सर्वेक्षण कार्य किए जाएंगे। जनपदों में इनर लाइन परमिट एवं किसी भी आवश्यकता के दृष्टिगत्त समन्वय एवं सहयोग किये जाने तथा साथ ही जनपद स्तर पर विस्तृत आपातकालीन रेस्क्यू प्लान बनाया जाना है। उन्हाेंने बताया कि सर्वेक्षण/वैथमैट्री सर्वेक्षण कार्य के लिए जनपद प्रशासन स्तर से भी एक- दाे अधिकारी सर्वेक्षण में प्रतिभाग करेंगे। जो उच्च जोखिम वाली हिमनद झीलों की पहचान एवं झीलों के टूटने से उत्पन्न बाढ़ के जोखिम का मूल्यांकन करेंगे।

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) एवं बीरबल साहनी पुरा वनस्पतिविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी), लखनऊ द्वारा एवं स्थानीय जनपद प्रशासन के सहयोग झीलों में बैथेमैट्री / स्थलीय सर्वेक्षण करेंगे।

गौरतलब है कि एनजीआरएमपी का उद्देश्य उच्च हिमालय क्षेत्रों में हिमनद झीलों के टूटने से उत्पन्न बाढ़ के जोखिम को कम करना और समुदायों को सुरक्षित रखना है।